आदत कैसे बनती हैं: 4 प्रैक्टिकल तरीक़ा

कल्पना करिए, आपके सामने मेज़ पर एक बर्फ़ का टुकड़ा रखा हुआ हैं। कमरा इतना ठंडा हैं कि मुँह से हवा छोड़ने पर धुवा दिखाई देता हैं। इस समय कमरे का तापमान हैं 25° . धीरे-धीरे कमरे का तापमान बढ़ने लगता हैं। 26°… 27°… 28°… 29°_ मेज़ पर रखे बर्फ़ के टुकड़े में अबतक कोई परिवर्तन नहीं आता हैं। 30°… 31°_ अब भी कुछ नहीं बदलता। फिर 32°_ अचानक बर्फ़ पिघलने लगती हैं। पहले की तरह ही इसबार भी तापमान एक डिग्री ही बढ़ा, लेकिन इससे भारी परिवर्तन आ गया।

आइस,बर्फ,ice cube,

जब कोई व्यक्ति किसी फील्ड में सफलता हाशिल करते हैं। उसे देखकर बहुत से लोग कहते हैं ! –  अरे उसे तो रातों-रात सक्सेस मिल गयी। हाँ उन्हें रातों-रात सफलता मिली हैं, लेकिन उस पल को पाने के लिए उन्हें बहुत से ऐसे पल से गुजरना पड़ा जिसमें उन्हें कोई रिजल्ट नहीं मिला।

इसी तरह आदतों के मामलें में भी शुरआत में कोई फ़र्क नज़र नहीं आता। लेकिन जब इसे निरंतर जारी रखा जाए और इससे कोई महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया जाए। तब फ़र्क नज़र आता हैं।

Habits: आदत कैसे बनती हैं – (4 आसान तरीक़े से आदत बनाए )

अच्छी आदतें हमारी जिंदगी बदल सकती हैं। बुरी आदतें हमारी जिंदगी बदत्तर बना सकती हैं। इसलिए हमारे लिए ये जान लेना ज़रूरी हो जाता हैं कि आदतें कैसे बनती हैं।

कोई भी आदत बनने की प्रक्रिया में चार कदम आते हैं। इस चार कदमों के पैटर्न को आदत की रीढ़ भी मान सकते हैं। ये चार कदम हैं –

  1. संकेत ( Signal )
  2. लालसा ( Ambition )
  3. प्रतिक्रिया ( Reaction )
  4. पुरस्कार ( Reward )

सभी आदतें इन चार कदमों से ही बनती हैं। आइए इसको समझते हैं –

signal,ambition,reaction,reward, आदत कैसे बनती हैं,

#1.संकेत ( Signal ): आदत बनने का पहला क़दम

सबसे पहले आता हैं संकेत यानी Signal. संकेत हमारे मस्तिष्क को कोई व्यवहार शुरू करने के लिए प्रेरित करती हैं। हमारा मस्तिष्क लगातार आतंरिक और बाहरी परिवेश का विश्लेषण कर रहा हैं।

#2. लालसा ( Ambition ): आदत बनने का दूसरा क़दम

दूसरा कदम हैं लालसा यानी ambition. ये हमारे हर आदत के पीछे की उत्प्रेरक शक्ति हैं। अगर कोई उत्प्रेरण ही नहीं हैं – अगर परिवर्तन की कोई लालसा ही नहीं हैं – तो हमारे पास काम करने का कोई कारण ही नहीं होती हैं। हमारे अंदर आदत डालने की इच्छा नहीं होती हैं। हमारे अंदर अवस्था में परिवर्तन करने की इच्छा होती हैं। जैसा कि हम आलू की चिप्स नहीं खाना चाहते, उससे मिलने वाले टेस्ट का इच्छा रखते हैं। हम टीवी चलाना नहीं चाहते, हम तो एंटरटेनमेंट की इच्छा रखते हैं। हर व्यक्ति की लालसा अलग-अलग होती हैं।

#3.प्रतिक्रिया ( Reaction ): आदत बनने का तीसरा क़दम

तीसरा कदम हैं प्रतिक्रिया यानी reaction. इसका मतलब हैं कुछ करना। अगर किसी खास काम को करने में बहुत ज्यादा फिजिकल और मेन्टल प्रयास की जरुरत होगी। तो संभवत उसे हम नहीं करेंगे। हमारा प्रतिक्रिया हमारे योग्यता पर निर्भर करती हैं। हम कोई आदत तभी डाल सकते हैं, जब हम उसे करने में सक्षम हो।

#4. पुरस्कार ( Reward ): आदत बनने का चौथा क़दम

आखिर में आता हैं पुरस्कार यानी Reward. ये हर आदत का अंतिम लक्ष्य होता हैं। संकेत, पुरस्कार को देखना या भाँपना हैं। लालसा, पुरस्कार को चाहना हैं। प्रतिक्रिया, पुरस्कार को हासिल करने का प्रयास हैं। हम पुरस्कार इसलिए चाहते हैं – क्युकी ये हमें संतुष्टि देते हैं और सीखाते हैं।

अगर किसी व्यवहार में इन चारों अवस्थाओं में से एक की भी कमी हो, तो वह आदत नहीं बन पाएगी। संकेत को हटा दे तो आदत कभी शुरू ही नहीं होगी। लालसा को हटा दे तो काम करने की मोटिवेशन ही नहीं होगी। अगर काम मुश्किल होगा तो हम उसे करना छोड़ देंगे। पुरस्कार अगर हमे संतुष्ट नहीं करता, तो इसे हम नहीं दोहराएंगे। पहले तीन क़दमों के बिना व्यवहार होगा ही नहीं। चौथे कदम के बिना व्यवहार दोहराया नहीं जाएगा।

आदत बनने का प्रैक्टिकल उदहारण

आप कोई सा भी अच्छा या बुरा आदत उठाकरके देख लो, वो यही चार कदमों से होकर बनता हैं। जैसा कि – फ़ोन का नोटिफिकेशन बजते ही, फ़ोन चेक करना।

मैसेज नोटिफिकेशन,whatsapp message,

  • Signal: हमें फोन पर नए message आने का आवाज़  सुनाई देता हैं।
  • Ambition: हम जानना चाहते हैं, कि किसका क्या message आया हैं।
  • Reaction: हम फ़ोन को उठाकर उसे पढ़ते हैं।
  • Reward: हम अपने message पढ़ने के Ambition को पूरा करते हैं। और फ़ोन  पर आवाज़ आते ही फ़ोन चेक करना हमारा आदत बन जाता हैं।

 

Conclusion: आदत कैसे बनती हैं?

दुनिया के किसी भी व्यक्ति का कोई सा भी अच्छा या बुरा आदत, यही चार क़दम  से होकर बनती हैं। आज आपने जाना कि आदत कैसे बनती हैं। हम लगातार आपके लिए आदत यानी Habits के ऊपर पोस्ट ला रहे हैं। जिसमे आपको ये भी सीखने को मिलेगा कि किसी आदत को कैसे बदले ? अच्छी आदतें कैसे बनाए ? बुरी आदतें कैसे छोड़े। इसलिए नीचे दाई तरफ़ दिख रही बेल आइकॉन को प्रेस करके रखना जिससे आपको पोस्ट का नोटिफिकेशन मिलता रहे।

Credit to – Atomic Habit

Leave a Comment