सोचो अगर 2nd प्राइज ही 1 करोड़ हैं, तो 1st प्राइज कितना होगा? – ये आपको मैं नहीं बड़े-बड़े कम्पनिया, So Called सेलेब्रिटीज़ को पैसा देकरके, उनसे बुलवा रहे हैं। जिनके ऊपर लोग आँख बंद करके भगवान की तरह भरोसा करते हैं।
इंडिया में अभी बहुत सारे Betting Company, So Called Fantasy Game, Game of skill के नाम पर तेज़ी से ग्रो कर रहे हैं। आज इस पोस्ट के जरिये हम बिलकुल इसके अंदर तक जाने वाले हैं। इसके मार्केट को अच्छे से समझेंगे। क्या ये Betting हैं, या फिर हैं Game Of Skill. क्या ये इसी तरह से Grow करता रहेगा, या फिर इसे बंद कर दिया जाएगा? सबका जवाब आपको मिलने वाला हैं। बस एक बार ध्यान से पढ़ लीजिए।
Table of Contents
Betting History – Dream 11
वैसे Betting इंडिया में कोई नयी चीज नहीं हैं। महाभारत के दिन से ये चलता हुआ आ रहा हैं। गल्ली – मुहल्लों में, मेले में लोग betting करते हुए आ रहे हैं। फिर भी ये अबतक पूरी तरीक़े से लीगल नहीं थे।
Betting का सिंपल मतलब होता हैं शर्त लगाना। बेटिंग गेम्स के अंदर मुख्य तौर पर लोग शर्त लगाते हैं। साथ में पैसा भी। जो जीतता हैं वो कमाते हैं और जो हारते हैं, वो गवाते हैं। मान लीजिये आपने एक दोस्त को बोला अगर तुम एक पत्थर से दूर एक पैड़ पर निशाना लगा सकते हो तो तुम्हें मैं 100 रूपए दूंगा। अगर नहीं लगा पाए तुम्हे , 100 रूपए मुझे देना होगा। बस यही हैं Betting.
DREAM 11 ने betting को किया Legal
असली कहानी तब शुरू होती हैं। जब 2008 में Harsh Jain जी ने अपने दोस्त भावित शेठ और वरुण डागा जी के साथ मिलकरके Dream 11 की शुरआत किया।
इंडिया में आपको हर गली-मुहल्लों के अंदर एक से बढ़कर एक क्रिकेट के उस्ताद मिल जाता हैं। मैच के बारें में और प्लेयर्स के बारें में अपना Opinion देने के मामले में।
हर्ष जी ने इसी चीज को बिज़नेस में तब्दील करने को देखा। और अपने टीम के साथ मिलकरके उसपर काम करता गया।
- 2014 आते – आते इनलोगो ने 10 लाख regestered user कम्पलीट कर लिया।
- 2016 में 20 लाख।
- 2018 में 4.5 करोड़ कम्पलीट कर लिया।
यही वो कंपनी हैं, जिन्होंने इंडिया में illegal, betting को अलग तरीके से मार्केट करके लीगल कर दिया। अब ये कितना लीगल हैं, क्या हमें इसके ऊपर पैसा लगाना चाहिए? इसके ऊपर भी हम बात करने वाले हैं। बस आप आगे पढ़ते रहिये।
Fantasy Games काम कैसे करते हैं? Dream11,Vision11,Mycircle11
अभी बहुत लोगो को इसप्रकार के फैंटसी वाले एप्लीकेशन कैसे काम करते हैं यही पता नहीं हैं। ऐसे ही हवा में बाते करते रहते हैं। चलिए सबसे पहले हम समझते हैं ये काम कैसे करते हैं।
# Step 1
सबसे पहले इनलोगों का होता हैं, एप्लीकेशन। जहाँ पर दुनिया भर में चल रहे स्पोर्ट्स के टूर्नामेंट मिलते हैं। अब दुनिया भरके स्पोर्ट्स के बारें में तो हमें उतना नहीं पता। क्रिकेट के बारें में पता हैं। क्रिकेट से ही इसको समझते हैं कि ये कैसे काम करते हैं।
# Step 2
हर मैच के ऊपर एप्लीकेशन के अंदर आपको मिलते हैं ढेर सारा कांटेस्ट। उसका होता हैं कुछ लिमिटेड Spot. यानी सिर्फ उतने ही लोग उसमे ज्वाइन कर सकते हैं।
#Step 3
आपको बनानी होती हैं 11 लोगों की एक टीम। जिसमें दोनों टीमों से प्लेयर ले सकते हैं। एक टीम से मैक्सिमम 10 प्लेयर को लिया जा सकता। टीम के अंदर आपको मिनिमम एक विकेट कीपर रखना पड़ता हैं। बाकी बैट्समैन, आल राउंडर और बॉलर का कॉम्बिनेशन आप बना सकते हैं। टीम के अंदर आपको एक कप्तान और एक वाईस कप्तान चुनना पड़ता हैं।
# Step 4
आपके बनाई हुई टीम को कांटेस्ट में ज्वाइन कराना होता हैं। अब पॉइंट्स के हिसाब से आपकी टीम की रैंकिंग डिसाइड होती हैं। अलग – अलग रैंकिंग के हिसाब से अलग – अलग प्राइज डिसाइडेड हैं।
# Step 5
आपके बनाई हुई टीम के प्लेयर्स को मैच में उनके परफॉरमेंस के आधार पर पॉइंट्स मिलते हैं। आपने जिसको कप्तान चुना हैं उनके पॉइंट्स डबल हो जाते हैं। और वाईस कप्तान के पॉइंट्स 1.5 गुणा हो जाते हैं।
अगर आपकी टीम की रैंकिंग बहुत नीचे रहती हैं। तब जीतना पैसा लगाकर ज्वाइन किया था वो भी गवाना पड़ता हैं। जैसा कि ₹49 वाले कांटेस्ट के अंदर अगर 1 करोड़ 1 लाख़ 36 हज़ार इतने के नीचे आपके टीम की रैंकिंग आती हैं। तब आपको पैसा गवाना पड़ता हैं।
इसप्रकार से रोज कंपनी करोड़ो लोगों से पैसा कलेक्ट करते हैं। फिर उनलोगों को ही आपस में कांटेस्ट खिलाते हैं। वहाँ से अपना प्रॉफिट रखकर बाकी पैसा विनर के बीच बाँट देते हैं।
क्या ये Legal हैं ? – Fantasy v/s Betting
सवाल ये उठता हैं, इसप्रकार लोगों से पैसा कलेक्ट करके उनलोगों के बीच ही कम्पीटीशन कराना, ये लीगल हैं? ये तो बिलकुल जुआ खिलाने का काम हो गया। यही पर आ जाते हैं Betting v/s Fantasy. ये games खुद को fantasy की कैटेगोरी में रखकर इंडियन मार्केट के अंदर लीगल तरीके से बिज़नेस कर रहे हैं।
Public Gambling Act 1867 कहती हैं इंडिया में केवल Person to person बेटिंग इल्लीगल हैं। यानी दो इंसान मिलकरके एक साथ बेटिंग नहीं कर सकते। Online Betting के ऊपर किसी भी तरीक़े का कोई रोक नहीं हैं।
फिर अभी बहुत सारे betting sites को इंडिया में पूरी तरीके से banned कर दिया गया हैं। इसके अंदर 2 terms आते हैं – Game Of Chance और Game Of Skill.
Fantasy वाले बताते हैं – ये Game of chance हो ही नहीं सकता। क्युकी यहाँ टीम बनाने के लिए आपके अंदर Sports की अच्छी नॉलेज होना चाहिए। मैच कहाँ पर हैं? कौन सा बैट्समैन Form में हैं? particular बॉलर के खिलाफ उसका रिकॉर्ड कैसा हैं ? अगर आपको इन सबके बारें में अच्छा नॉलेज होगा तभी आप एक विनिंग टीम बना सकते हो।
इसलिए ये कंपनी खुद को Game Of Skill बोलके मार्केट कर रहे हैं।
India’s Fantasy Market- Vision11, Mycircle11, Dream11
2021 तक indian fantasy sports market 4600 करोड़ का था। 2022 से 2032 तक CAGR यानी yearly ये मार्केट 32% बढ़ने की उम्मीद हैं। इसका मुख्य कारण हैं – internet penetration, Sports Tournaments और celebraties के ज़रिये दबाकर किया गया Promotion.
High Profit Business – रोज़ करोड़ो का धंधा!
बोलते हैं आज के सोशल मीडिया के ज़माने में बिज़नेस बहुत आसान हैं। मगर एक बिज़नेस के लिए Product Market Fit को ढूंढ पाना बहुत मुश्किल हैं। इसलिए शायद Globaly, 60% start up, Product Market Fit न मिलने के कारण शुरू के कुछ समय में ही फ़ैल हो जाते हैं।
मगर इन फैंटसी वालों ने धंधा काफी अच्छा बनाया हैं। मार्केट को अच्छे से समझके बिलकुल जड़ पे हमला किया हैं। सबसे पहले तो इनलोगों ने लोगों के दो सबसे तेज़ इमोशन को टारगेट किया हैं – लोभ (greed), डर (Fear). दुनिया के ज़्यादातर लोगों के लाइफ को Greed और Fear ही कण्ट्रोल करते हैं।
इन game वालो ने एंट्री बैरियर को बिलकुल Low रखा हैं। सिर्फ 49 रूपए से आप ज्वाइन कर सकते हैं। और 2 करोड़ तक जीत सकते हैं, बार-बार यही सुनाते रहते हैं। ऐसे में जल्दी अमीर बनने की लालस तो सबके अंदर होते हैं। इसी लालस के कारण रोज़ करोड़ो लोग इसके अंदर ज्वाइन करते हैं। सबको पता हैं NO1 और NO2 रैंक वालों को ही इतना रक़म मिलेगा। फिर भी उनके अंदर का लालस उनको कहती हैं – क्या पता तुम ही जीत जाओ।
कंपनियों ने mass audience के साथ काफ़ी अच्छे से धंधा बनाया हैं। जो कि इतना आसान नहीं होता। बिज़नेस को इतने सारे ऑडियंस तक लेकर जाना और उनसे रोज़ धंधा पाना, एक बहुत बड़ी बात हैं।
Winner को Fantasy (Dream11) वालें कितना पैसा देते हैं ?
कुछ लोग कहते हैं – ये सब फ्रॉड हैं लोगो को पैसा नहीं देते हैं। वैसे अगर पैसा देता भी हैं, तो इसका कुछ नहीं जा रहा। रोज़ जितना लोग पैसा लगाते हैं, उसका 60% ही ये प्राइज के रूप में बाँटते हैं। 40% तो अपने पास ही रखते हैं।
बहुत लोग खेलने के लिए इन ऍप्लिकेशन्स के अंदर एक साथ हजारों और लाखों रूपए डिपोसिट कर देते हैं। ऐसे में कंपनियों के बैंक अकाउंट में एकसाथ ढेर सारा पैसा जमा हो जाता हैं। जिससे उनलोगों को ब्याज़ से अच्छा रकम हाशिल होते हैं।
क्या Fantasy ( Dream11) पर पैसा लगाना सही हैं ?
अबतक हमने Fantasy Games के बिज़नेस मॉडल को अच्छे से समझा। इसने कितना अच्छा धंधा बनाया इसे भी समझा। अब जरा चलते हैं इसके Dark Side की ओर। क्युकी इसप्रकार के चीजों का मार्केट के अंदर होते हैं Unwholesome Demand.
यहाँ पर ये कहना गलत होगा कि ये कम्पनिया लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। मगर इसपर खेलने वाले लोग अपने जिंदगी के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। क्युकी लोग रोजाना सिर्फ 49 रूपए से खेलना शुरू करते हैं। और इसकी कब लट लग जाती हैं, पता भी नहीं चलता। बहुत लोग अपनी पूरी सेविंग्स इसके अंदर ख़त्म कर देते हैं, उधार लेकर खेलते हैं। बहुत सारे ऐसी कहानी भी सामने आयी हैं इसप्रकार के गेम खेलने से अपने ऊपर आयी उधारी के कारण लोगों ने अपनी जिंदगी ही ख़त्म कर लिया।
देश के Future: Youth बर्बाद हो रहा हैं!
Youth, Cricketers को अपना role model मानते हैं। जिंदगी के अंदर उनके जैसा बनना चाहते हैं। उनके बातों के ऊपर आँख बंद करके भरोसा करते हैं। और ये कंपनी वालें, जैसे ही मैच में youth का पसंदिता क्रिकेटर बैटिंग करने आता हैं। इन एप्लीकेशन के ऊपर उनके द्वारा बनाई गयी advertise को चला देते हैं। इससे बच्चों Subconscious Mind बुरी तरीक़े से प्रोग्राम हो रहा हैं।
कहते हैं Youth हमारे देश के Future हैं। और ये दो कौड़ी के ad देश के future को ही तबाह कर रहे हैं। वैसे अगर आप क्रिकेटर या फिर सेलिब्रिटीज को अपना Role Model मानते हो, तो इनलोगों के Ad को मत देखों। इनलोगों के Interviews को देखों। फिर पता चलेगा इस Level पर आने के लिए उन्होंने इलाइची नहीं तरबूज खाया था।
🏏Cricketer Interviews:
⮚MS Dhoni: | https://youtu.be/BEx9fEypIC4 | |
⮚Virat Kohli: | https://youtu.be/x9c2HRRqKv4 | https://youtu.be/gn8Xr1AqkwI |
⮚Virendra Sehwag: | https://youtu.be/2CvTIc_no-g | |
India में Fantasy Game(Dream11) बंद कर दिया जाएगा?
अगर जानकारों की माने तो इंडिया में फैंटसी गेम बहुत बढ़ने वाले हैं। परन्तु हमें ऐसा लगता हैं, इसे atleast कुछ सालों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसका आपको रीज़न बताता हूँ –
#reason1
Fantasy Game चलता हैं developed Country में। जहाँ पर लोगों के पास Discreationery Income होती हैं, और करने के लिए बहुत काम। जिनके कारण लोग stress कम करने के लिए या फिर Thrill के लिए इसप्रकार के Games खेलते हैं।
भारत अभी एक डेवलपिंग कंट्री हैं। यहाँ पर लोगों के पास जॉब्स ही नहीं हैं। बहुतों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान ही समस्या बानी हुई हैं। अगर ये गेम्स और ग्रो होता रहा तब देश के लोग लालस के चक्कर में और ज़्यादा ग़रीब होता जाएगा।
#reason2
करोड़ो में से जो एक – दो लोग जीत रहे हैं, उनका कहानी सोशल मीडिया पर बुरी तरीक़े से फ़ैल रही हैं। बहुत लोगों को भरोसा होने लगा हैं, अगर मेरे जैसा ये गांव का इंसान 49 रूपए लगाकरके करोड़पति बन सकते हैं तो मैं क्यों नहीं? समाज के अंदर जिस प्रकार के लोगों को हीरो बनाया जाता हैं, समाज उन्ही के जैसा बनना चाहते हैं।
पहले कहानी आते थे – गांव से ये क्रिकेटर ने मेहनत करके क्रिकेट खेला ! फिर आईपीएल में उनका सिलेक्शन हुआ, टीम इंडिया के लिए खेला। और उनको करोड़ो रूपए मिले। युवा इससे इन्फ्लुएंस होते हैं और मेहनत करने के अंदर लग जाते हैं।
मगर अब ये कहानी देखकर युवा मेहनत छोड़ 49 रूपए का जुआ खेलने के अंदर व्यस्त हो रहे हैं। हमे ऐसा लगता हैं सरकार इसके ऊपर विचार करेगी और Atleast कुछ सालों के लिए इसे Banned कर देगी।
Conclusion
आपको एकदम सिंपल में Dream11, Vision11, Mycircle11 जैसे Fantasy Games के बिज़नेस मॉडल को समझा दिया हैं। basically ये सब Betting ही हैं। थोड़ा सा ट्रिक लगाकरके मार्केट के अंदर अलग तरीक़े से स्टैंड कर रहे हैं। आपकी उम्र 18, 20 से ऊपर हैं और सिर्फ थ्रिल के लिए ये थोड़ा बहुत खेलते हो तब तो ठीक हैं। आपको कभी भी सबकुछ इसके अंदर नहीं लगाना चाहिए। भले ही एक दिन आप जीतते हो। लेकिन कही न कही आप हारोगे ही। ये एक ऐसी चीज़ हैं, जिसकी आदत लग सकती हैं। और आदत को छोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं।