भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। China, Usa, और Brazil के बाद कृषि के मामले में भारत चौथे नंबर पर आते हैं। इंडिया का Agriculture Business Mrket तथा Consumer मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। भारत में उत्पादित काफी सारे कृषि सामग्री विदेशो में भी एक्सपोर्ट हो रहा हैं। अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि 2025 तक इंडिया का एग्रीकल्चर मर्केट 1 लाख 11 हजार 916 विलियन रूपए का हो जाएगा। ऐसे में अगर आप इस क्षेत्र में अपना बिज़नेस जमाना चाहते हैं, तो आपके लिए काफी सारे सुविधाएं उपलब्ध हैं। बहुत सारे लोगो को लग सकता हैं, इस फील्ड में बिज़नेस करने के लिए उनको हल चलके खेती करना पड़ेगा। पर ऐसा नहीं हैं, कृषि के फील्ड में बिज़नेस करने के लिए और भी काफी सारे तरीके मौजूद हैं। इस पोस्ट में हम आपको 10 Money Making Agriculture business idea के बारे में बताएंगे।
Table of Contents
मधुमक्खी पालन ( Beekeeping Business )
मधु यानी Honey की डिमांड मार्केट पर काफी ज्यादा हैं। इसकी प्राइस भी बहुत बढ़िया रहता हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े हर कोई मधु की मिठास लेना चाहते हैं। ये स्वास्थ के लिए भी लाभदायक हैं। काफी सारे बिमारियों के इलाज में भी ये काम आता हैं।
ऐसे में मधुमक्खी पालन आपके लिए एक बहुत बढ़िया Money Making agriculture Business सावित हो साकता हैं। सबसे पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेना पड़ेगा। बहुत सारे ऐसे संस्थाए मौजूद हैं, जो मधुमक्खी पालन की सम्पूर्ण प्रक्रिया सीखाते हैं और सर्टिफिकेट भी प्रदान करते हैं। आप अगर ऑनलाइन सर्च करोगे तो आपको मिल जायेगा।
मधुमक्खी पालन करने के काफी ज्यादा भूमि की जरुरत नहीं पड़ती। इसके लिए बॉक्स आते हैं। आप 10 बॉक्स को काफी कम जगह में रख सकते हैं। बुसिनेसस स्टार्ट करने के लिए 10 बॉक्स काफी हैं। आपको बॉक्स को ऐसी जगह पर रखना होगा जिसके आस-पास फुल और फलों की पैड़ हो। वरना मक्खिओं के लिए मधु आहरण करना मुश्किल हो जाएगा।
मशरूम की खेती ( Mushroom Business )
मशरूम की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। इसकी गुणवत्ता के बारे में आज सबको पता चल चुका हैं। आप अगर गूगल पर सर्च करोगे तो इसके फायदे पता कर सकते हैं। इसलिए मार्केट में इसकी काफी ज्यादा डिमांड हैं।
साल के लगभग 8 महीने ही मशरूम की खेती की सीजन रहता हैं। इस खेती को करने के लिए आपको जमीन की जरुरत नहीं पड़ती। इसे घर के अंदर किया जाता हैं। कम लागत में शुरू करके मशरूम से आप मोटी रकम प्राप्त कर सकते हैं।
खाद और बीज का बिज़नेस ( Fertilizer and Seed business )
इंसान को जिस तरह से जिन्दा रहने के लिए खाना और दवाइयों जरुरत पड़ती हैं। खेती करने के लिए भी किशानो को बीज और खाद की जरुरत पड़ती हैं। जैसे जैसे विज्ञान आगे बढ़ रहा हैं वैसे वैसे कृषि के क्षेत्र में इनोवेशन हो रहा हैं। आज विशेष पद्धति से बीजो को रख-रखाव किया जाता हैं, जिससे पैदावार काफी ज्यादा मिलता हैं। साथ में खेतो में आने वाले विभिन्न बीमारियों को समझके, उसे रोकने के लिए तरह-तरह के दवाइयों का भी निर्माण हो रहा हैं।
Agriculter Businesss करने के लिए ये भी सिर्फ खेती करके फसल बेचना ही नहीं हैं। आप जहा रहते अगर वहा काफी ज्यादा खेती होती हैं, तो आप बीज और खाद के ऊपर अपना बिज़नेस बना सकते हैं।
दूध की सामग्री का बिज़नेस (Dairy Outlet)
दूध में जितना पोषक तत्व होते हैं, वो शायद ही और किसी चीज में मिलता होगा। हर कोई शुद्ध दूध की सामग्री की खोज में रहता हैं। मार्केट में ज्यादातर जितने भी पनीर, मावा, मिठाई आदि दूध के सामग्री मिलता हैं, वो नकली दूध का बना होता हैं।
अगर आप गाँव या फिर किसी पहाड़ी इलाको में देखोगे, तो वहा आपको थोड़ा कम कीमत में काफी बढ़िया शुद्ध दूध मिल जाएगा। आप वहा से दूध लेकर अपना dairy outlet का बिज़नेस कर सकते हैं। अगर आप क्वालिटी को मेन्टेन कर सकते हैं, तो लोग पैसा देते वक्त नहीं सोचेगा। बाकियो से आप थोड़ा ज्यादा प्राइस भी रख सकते हैं, क्योकि आप बिलकुल शुद्ध प्रोडक्ट प्रोवाइड कर रहे हैं। ये भी आपके लिए एक काफी बढ़िया Money Making Agriculture business Idea हैं।
जैविक खाद ( Organic Fertilizer )
मार्केट पर तरह तरह के रासायनिक पैदावार वाले खाद (Fertilizer ) और कीटनाशक मौजूद हैं। इससे पैदावार भी अच्छा खासा हो जाता हैं मगर ये लोगो के स्वास्थ के लिए हानिकारक होता हैं। इसलिए आज कल मार्केट पर जैविक खाद की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं।
जैविक खाद पैरों के पत्ते, सब्जी के सिल्के, गाय के गोबर आदि से बनाया जा सकता हैं। आप इंटरनेट से भी इसे बनाना सीख सकते हैं। अगर यहाँ – वहा थोड़ा खबर लोगे तब भी इसे बनाना सीख सकते हैं।
जैविक खाद बनाके सबसे पहले आप अपने लोकल किशानो को ही प्रोवाइड कर सकते हैं। अगर आप खुद खेती करते हैं, तो अपने खेती पर भी आजमा सकते हैं। आर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करके पैदावार करने वाले फसलों की मार्केट पर बहुत अच्छा डिमांड हैं। इसपर बिज़नेस करने के लिए आपको थोड़ा गहरी रीसर्च करना होगा।
पानी में खेती ( Hydroponic Farming )
आपको लग सकता हैं खेती करने के लिए मिट्टी की जरुरत पड़ती ही हैं। बिना मिटटी के सब्जी नहीं उगाया जा सकता मगर आज टेक्नोलॉजी इतना आगे बढ़ चूका हैं कि लोग सिर्फ पानी में ही सब्जी ऊगा रहे हैं। इस प्रक्रिया को बोलते हैं Hydroponic Farming. इस पद्धति में बिलकुल भी मिट्टी की जरुरत नहीं होती।
लोगों को आज कल भूमि की कमी काफी सता रहे हैं। ऐसे में ये पद्धति कृषि क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। शहरी इलाकों में भी इस तरीक़े से खेती किया जा सकता हैं। ये एक सम्पूर्ण वैज्ञानिक पद्धति हैं, इसलिए इसे करने से पहले आपको Hydroponic Farming की प्रॉपर ट्रेनिंग लेना पड़ेगा।
फूल की खेती ( Flower Business )
फूल सिर्फ पूजा में ही इस्तेमाल होता हैं ऐसा नहीं, फूलों को शादी जैसे इवेंट में सजाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता हैं। इसके साथ-साथ कई प्रकार के फूल होते हैं, इसमें से बहुत सारे लोग अपने घरों को भी Flower pot से सजाते हैं। विभिन्न मथ – मंदिरो को रोज बहुत ज्यादा फूलों की जरुरत पड़ती हैं। मार्केट में फूल की भी बहुत ज्यादा डिमांड हैं।
आप फूल की खेती करके फूल की विक्री तो कर ही सकते हैं साथ में विभिन्न प्रकार के फूलो को Flower Pot में लगाके उसका भी बिज़नेस कर सकते हैं। अगर आपका इंटरेस्ट खेती और फूल के अंदर हैं, तो इस फील्ड में भी बिज़नेस करने के लिए बहुत कुछ हैं।
झाड़ू बनाना ( Broom making business )
घर की साफ़ सफाई हमारे रोज मर्रा का काम हैं। जिस तरह हम रोज तीन बार खाना खाते हैं, उसी तरह रोज हम अपने घर की तीन बार सफाई भी करते हैं। घर की सफाई करने के लिए मुख्य चीज हैं झाड़ू। हर घर की जरुरत हैं झाड़ू।
झाड़ू बनाने के लिए बहुत ज्यादा इन्वेस्ट नहीं करना पड़ता। आप खुद भी शुरू कर सकते हैं या फिर आप बाकी चीजों में नजर रखके किसी दूसरे को झाड़ू बनाने के लिए रख सकते हैं। पहाड़ी इलाको में झाड़ू बनाने की पैड़ मिलता हैं। आपको उसे वहाँ से लाना पड़ेगा। इसके साथ नारियल के पत्ते और बॉस (Bamboo) से भी झाड़ू बनाया जाता हैं।
झाड़ू बनाके आप लोगो को डायरेक्ट भी सेल कर सकते हैं। अपने इलाके के रिटेल स्टोर वालो को भी सेल हैं। कम लागत में शुरू करके आप इसे भी Profitale Money Making agriculture business में बदल सकते हो।
नीम्बू की खेती ( Lime Farming )
गांव इलाको में बहुत सारे लोग खेती तो करते हैं मगर बन्दर की उत्पात के कारण वहा से कमाई करना लगभग असंभव हैं। आलू , मटर जैसी खेतों को बंदर होने ही नहीं देते। अपनी पूरी फैमिली लेकर आते हैं और पूरा खेत तबाह करके जाते हैं। वही पर कुछ ऐसी खेती भी हैं, जिसे बन्दर कुछ नहीं करते इसमें से प्रधान हैं नीम्बू और भिंडी।
नीम्बू की खेती करके बहुत सारे लोग इसे विदेश में करते हैं। एक्सपोर्ट, इम्पोर्ट करने वाले बहुत लोग हैं, आप उनका मदद ले सकते हैं। आजकल एक्सपोर्ट कोई बहुत बड़ा टर्म नहीं हैं। विदेश में सेल करके आप काफी अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। देश के अंदर तथा लोकल मार्केट पर भी नीम्बू का बहुत ज्यादा डिमांड हैं।
खेत की औजार का बिज़नेस ( Farming tools business )
जैसे ही खेती के औज़ार का सवाल आता हैं , लोगो के दिमाग में ट्रेक्टर, वाटर पंप जैसे बड़े बड़े सामग्रीओं का नाम ही आते हैं। मगर खेती करने के लिए इसके अलावा भी बहुत सारे छोटे-मोटे औज़ार का इस्तेमाल होते हैं। जैसे कि खेतो में दवाई सिरकने के लिए स्प्रे मशीन आदि।
बहुत सारे ऐसे औज़ार भी मौजूद हैं, जिसके बारे में किशानो को पता ही नहीं हैं। जिनसे पैदावार में काफी मदद मिल सकता हैं और समय की भी बचत हो सकता हैं। आप खेती के ऐसे औज़ारो की किशानो के आगे मार्केटिंग भी कर सकते हैं। ये भी आपके लिए काफी बढ़िया बिज़नेस मॉडल हैं।
Conclusion
भारत का Agriculture क्षेत्र बिज़नेस करने के लिए काफी बढ़िया स्थान हैं। अगर आपका खेतीबाड़ी में इंटरेस्ट हैं, तो इस फील्ड में बिज़नेस करने के लिए आप उतर सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग आने के बाद आज किसी के लिए भी मार्केटिंग करना संभव हो पाया हैं, कृषि के क्षेत्र से कोई अच्छा प्रोडक्ट खोजके उसको आप इंटरनॅशनली भी मार्केटिंग कर सकते हैं । ऊपर बताई गई 10 Agriculture Business Idea में से आपको कौन सा अच्छा लगा और आप कौन से आईडिया के ऊपर अपना बिज़नेस करना चाहते हैं कमेंट करके जरूर बताना।
अन्य पढ़े