IPL Business Model in Hindi | [ 2023 ] IPL टीम के मालिक कैसे पैसा कमाते हैं ?

IPL शुरू होते ही सारा इंडिया Cricket के लिए दीवाना हो जाता हैं। लोगों के दिन भर के Stress को शाम के आईपीएल के मैच दूर कर देते हैं। दुनिया भर के Cricket Fans के नजर आईपीएल में होता हैं। इसलिए शायद इसे इंडिया का त्यौहार भी कहा जाता हैं।

IPL के बारे में तो आपको सबकुछ पता हैं। लेकिन क्या आपको IPL Business Model के बारें में पता हैं ? आईपीएल से Board of control for cricket in India (BCCI) पैसा कैसे कमाते हैं ? IPL Franchise Owner जो इतना पैसा खर्च करके टीम खरीदते हैं, वो पैसा कैसे कमाते हैं ? इन सारे सवालों के जवाब आपको आज एकदम सिंपल भाषा में मिलने वाला हैं।

IPL Business Model

IPL Business Model, Ipl business,

 

कहते हैं – “Every attention span of yours is monetizable.”

आपकी ध्यान जिस भी चीज पर हैं, उससे पैसा कमाया जा सकता हैं। आप यूट्यूब पर फ्री में वीडियोस देखते हो, पर उसी वीडियो में ऐड दिखाकर यूट्यूब पैसा कमाते हैं।

IPL एक बहुत बड़ा इवेंट हैं। Forbes के मुताबिक दुनिया के Most Valuable Sports League की लिस्ट में आईपीएल छठे नंबर पर आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल (2021 ) में आईपीएल की viewership 40 करोड़ से भी ज़्यादा थी। ऐसे में अगर 40 करोड़ लोगों की ध्यान आईपीएल में होता हैं, तो इससे बहुत सारा पैसा भी बनता होगा।

IPL के Winner Team को 20 करोड़ का इनामी राशि मिलता हैं और Runners up team को 12.5 करोड़ रूपए मिलता हैं। क्या IPL Teams के Franchise Owner सिर्फ ये पैसे जीतने के लिए ही अपने टीमों को मैदान पर उतारते हैं ? ऐसी बात नहीं हैं आईपीएल टीम हारे या जीते, इससे फर्क नहीं पड़ता वो पैसा जरूर कमाते हैं।

 

IPL Team कैसे ख़रीदा जाता हैं

IPL को BCCI ( Board of Control For Cricket In India ) own करती हैं। पहले आईपीएल में 8 टीम हुआ करता था। अब (2022) से 10 टीम हो गया हैं।

नयी IPL Team बनाने के लिए BCCI सबसे पहले कुछ शहरों को shortlist करते हैं। जैसा कि इसबार 2 नयी टीम बनाने के लिए Ahmedabad, Lucknow, Dharamsala, Guwahati, Ranchi और Cuttack को shortlist किया गया था। फिर यही से जो भी टीम को खरीदना चाहते हैं, उनलोगों के बीच बिडिंग होती हैं।

BCCI जब भी आईपीएल में नयी टीम लॉन्च करने का घोषणा करते हैं। तब जो भी कंपनी या पार्टी आईपीएल टीम खरीदना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले BCCI से ITT ( Invitation To Tender ) खरीदना पड़ता हैं। इसकी प्राइस 10 लाख +GST होता हैं। ये एक Non Refundable Fund हैं। उसके बाद जो भी Parties, BCCI के क्राइटेरिया पर खड़े उतरते हैं, वो बिडिंग प्रोसेस में बैठते हैं।

जैसा कि इसबार (IPL 2022 )

  • RP Sanjiv Goenka Group ने Lucknow Super Giants का Bid जीता था और टीम को 7090 करोड़ में ख़रीदा हैं।
  • CVC Capitals ने Ahmedabad का Bid जीता और टीम को 5600 करोड़ में ख़रीदा।

हालाँकि BCCI ने टीम का base Price सिर्फ 2000 करोड़ ही रखा था, लेकिन टीम इसके मुकाबले काफी ज्यादा प्राइस में बिका। ये डील अगले दस सालों के लिए हुआ हैं। BCCI को एक साथ सारा पैसा नहीं मिलने वाला हैं, हर साल के हिसाब से मिलेगा।

 

IPL Broadcasting Rights

IPL में BCCI का मुख्य रेवेन्यू सोर्स हैं IPL Broadcasting Rights Selling. जिस चैनल के पास ब्राडकास्टिंग राइट्स होते हैं, सिर्फ वही आईपीएल को Broadcast कर सकते हैं।

  • 2008 से 2017 दस साल के लिए Sony Pictures Networks ने 8200 करोड़ में IPL Broadcasting Rights ख़रीदा था।
  • 2018 से 2022 पाँच साल के लिए Star India ने 16347.5 करोड़ में IPL Boradcasting Rights ख़रीदा था।

IPL Media Rights 2023-2027

2023 से 2027 तक IPL का Total broadcasting rights 48390.32 करोड़ में सेल हुआ हैं। BCCI ने इसके लिए चार पैकेज बना दिए हैं। इसके साथ ये भी घोषणा कर दिया गया कि अगले पाँच साल में कुल 410 मैच होने वाले हैं।

  • Package A ( TV Rights ) – Star India ने 23575 करोड़ में इसे ख़रीदा हैं।
  • Package B ( Digital Streaming ) – Viacom 18 ने 20500 करोड़ में आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमइंग राइट्स ख़रीदे हैं। अब से आप आईपीएल के मैचों को Hotstar पर नहीं बल्कि Voot app पर देख पाएंगे।
  • Package C ( Exclucive match ) – BCCI ने Digital streaming वालो के लिए 18 मैच का पैकेज अलग से बनाए हैं। जिसमें फाइनल, प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। इसको Viacom 18 ने ही ख़रीदा हैं। Package B और Package C को viacom 18 ने टोटल 23758 करोड़ में ख़रीदा हैं।
  • Package D – इंडिया के बाहर जो भी आईपीएल को ब्रॉडकास्ट करना चाहते हैं, उसके लिए Bcci ने पैकेज D बना दिए हैं। प्रति मैच के लिए 3 करोड़ के हिसाब से ये डील हुआ हैं।

 

ब्राडकास्टिंग राइट्स से BCCI को जितना भी पैसा आता हैं, उसका 50% अपने पास रखते हैं और 50% टीमों को देते हैं। पहले BCCI सिर्फ 20% ही अपने पास रखते थे, 80% टीमों को दे देते थे। मगर अब ये 50 – 50 पर ही चल रहा हैं।

IPL Broadcaster पैसे कैसे कमाते हैं

अब आपके मन में सवाल आया होगा, ये जो ब्रॉडकास्टर BCCI को इतना पैसा देते हैं। इसके बदले वो पैसा कैसे कमाते हैं ? बहुत बढ़िया सवाल हैं। चलिए इसको भी समझते हैं।

  • IPL पुरे दुनिया भर में फेमस हैं। ये लोग Internationaly भी अलग कंपनियों को राइट्स सेल करते हैं।
  • Star Sports IPL Live दिखाते समय  10 सेकंड की एक ऐड दिखाने के लिए 14 से 15 लाख रूपए चार्ज करते हैं। यानी कि IPL Match के दौरान आप जो 10 सेकंड का एक ऐड देखते हो, उसके लिए स्टार स्पोर्ट्स को 15 लाख मिल जाता हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक Last IPL (2021) में ब्रॉडकास्टर ने TV से लगभग 3000 करोड़ का Ad Revenue और Digital Streming – Hotstar से लगभग 400 -500 करोड़ का Ad Revenue जेनरेट किया था।

इस साल यह बढ़कर 4300 करोड़ होने की उम्मीद लगाया जा रहा हैं।

 

IPL Title Sponsor

Broadcasting Rights के बाद BCCI का सबसे बड़ा Revenue Source हैं Sponsorship. इसके अंदर सबसे पहले आता हैं Title Sponsor. आप जो आईपीएल के आगे किसी कंपनी का नाम लिखा हुआ देखते हो Pepsi, DLF, Vivo यही हैं टाइटल स्पॉन्सरशिप।

  • 2008 से 2012 तक पाँच साल के लिए IPL का Title Sponsor था DLF. इसके लिए DLF ने BCCI को 200 करोड़ दिए थे। यानि कि हर साल के लिए 40 करोड़।
  • 2013 से 2015 तक IPL का Title Sponsor बनने के लिए Pepsi ने Bcci को हर सीजन 79.2 करोड़ दिए थे।
  • 2016 से 2017 के लिए 200 करोड़ में Vivo आईपीएल का टाइटल स्पांसर बना।
  • 2018 में Vivo ने फिर से 2199 करोड़ में 5 साल लिए डील किया था। मगर 2020 में इंडिया – चाइना विवाद के चलते  वीवो को हटना पड़ा।
  • 2020 में Dream 11 ने टाइटल स्पांसर बनने के लिए 222 करोड़ दिया।
  • 2021 में वीवो ने फिर वापसी किया, हालाँकि BCCI नए स्पांसर का तलाश कर रहा था। मगर 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से वीवो से BCCI को 440 करोड़ मिल रहा था।
  • 2022 और 2023 के दो सीजन के लिए Tata ने 800 करोड़ में BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया हैं।

 

इसके अलावा भी BCCI के पास आईपीएल के लिए बहुत सारे अलग-अलग स्पांसर हैं।

  • Official Sponsor – Dream 11, Upstox, Unacademy, Cred, Rupay, Swiggy Instamart
  • Official Orange and Purple Cap Partner – Aramco
  • Umpire Partner – Paytm
  • Official Strategic Timeout Partner – Ceat

 

इन सबसे जितना भी पैसा आता हैं, उसका 60% BCCI रखती हैं और 40% टीमों को देते हैं।

 

IPL Ticket Sale

आईपीएल के सभी टीमों के Homeground हैं। हर मैच में स्टेडियम एक टीम का होमग्राउंड डिसाइड होता हैं।

Ticket के अलावा भी मैच के दौरान स्टेडियम पर बहुत सारे चीजें सेल होते हैं। 10 रूपए की एक समोसा आपको स्टेडियम में 50 रूपए में खरीदकर खाना पड़ता हैं। पुरे स्टेडियम को ब्रांड एडवरटाइजिंग से भर दिया जाता हैं। इससे जितना भी रेवेन्यू जेनरेट होते हैं। उसका 80% होम टीम को मिलता हैं और 20% स्टेडियम के क्रिकेट एसोसिएशन को दिया जाता हैं।

Team Sponsor

आईपीएल के सभी टीम अपने आप में एक-एक ब्रांड हैं। हर टीम के बहुत सारे हार्डकोर लॉयल फैन हैं। आप देखते हैं कि प्लेयर के जर्सी के ऊपर बहुत सारे ब्रांड का नाम लिखा हुआ रहता हैं। सभी टीमों के पास अलग-अलग स्पांसर मौजूद हैं। पॉपुलैरिटी के हिसाब से किसी टीम को ज्यादा स्पॉन्सरशिप मिलता हैं, किसी टीम के पास कम स्पांसर होते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक

  • जर्सी के फ्रंट साइड में ब्रांड अपना नाम लिखवाने के लिए टीम को 15-25 करोड़ रूपए देते हैं।
  • जर्सी के बैक साइड के लिए 7-13 करोड़ देते हैं।
  • Helmet या cap के फ्रंट साइड के  लिए 2-4 करोड़ देते हैं।
  • जर्सी के Shoulder के लिए 1.5-3 करोड़ दिया जाता हैं।

इसके साथ साथ टीम के प्लेयर से  बहुत सारे कंपनी एडवरटाइजिंग भी कराते हैं। इससे भी टीम को पैसा आता हैं।

IPL Prize Money

ipl total prize money,

आख़िर में आता हैं Prize Money

  • Winner Team को 20 करोड़ मिलता हैं।
  • Runners Up टीम को 12.5 करोड़ मिलता हैं।
  • Third Position वाले टीम को 8.75 करोड़ मिलता हैं।
  • Fourth Position वाले टीम को 8.75 करोड़ मिलता हैं।

इसका कोई स्पांसर नहीं हैं, BCCI ही इसे pay करते हैं।

 

IPL Franchise Business Model

आपने IPL Revenue Sources को तो अच्छे से समझ लिया हैं। अब हम ये समझने की प्रयास करते हैं कि एक IPL Franchise आईपीएल के एक सीज़न में कितना प्रॉफिट कमाते हैं ? शुरआत में 1-2 को छोड़कर लगभग ज्यादातर आईपीएल टीम लॉस में था। मगर अब कहानी बदल चूका हैं। आपको हम वर्तमान समय के आधार पर ही कैलकुलेशन करके बताएँगे।

फिलहाल BCCI को एक सीज़न के लिए broadcasting rights से 3269.4 करोड़ मिलता हैं। इसका 50% (3269÷2=1634.5) टीमों को दिया जाता हैं।

आईपीएल में 10 टीम हैं। ऐसे में हर एक टीम को इधर से 1634÷10 = 163.4 करोड़ रूपए आता हैं।

BCCI को टाइटल स्पांसर से एक सीज़न का 400 करोड़ मिल रहा हैं। बाकी स्पांसर को मिलाकरके हम मान लेते हैं कि कुलमिलाकर 500 करोड़ मिलता हैं। इसका 40% ( 500×40÷100 = 200 ) करोड़ टीमों को दिया जाता हैं। कुल 10 टीम हैं, हर एक को यहाँ से 20 करोड़ करके मिलता हैं।

जर्सी के ऊपर स्पांसर और प्लेयर के द्वारा कराने वाले Advertising से मान लेते हैं एक टीम एक सीज़न में 50 करोड़ मिलता हैं।

आईपीएल के एक मैच में स्टेडियम से हम मान लेते हैं कि total 4 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट होता हैं। एक सीज़न में लीग स्टेज में एक टीम 16 मैच खेलते हैं। जिसमे से 8 मैच वो अपने Home Ground पर खेलते हैं। ऐसे में Total Revenue हो गया 32 करोड़। इसका 80% (32×80÷100= 25.6 करोड़)टीम को मिलता हैं।

यहाँ पर एक सीज़न में एक टीम की total revenue हो गया

163.4+20+50+25.6 = 259 Cr

 

ये हमने सिर्फ आपको  लीग स्टेज के मैचेस के हिसाब से ही कैलकुलेशन करके दिखाया हैं। top 4 में पहुँचने वाले और फाइनल जीतने वाले आईपीएल टीम का revenue इससे थोड़ा ज्यादा होता हैं।

 

IPL Franchise के Expenses

अब मैं आपको एक IPL Franchise के Expenses को कैलकुलेट करके दिखाता हूँ। फिर हम प्रॉफिट को अच्छे से निकाल सकते हैं।

IPL Franchise का सबसे पहला एक्सपेंस हैं प्लेयर खरीदना। BCCI ने ये निर्धारित करके रखा हैं कि Franchise प्लेयर ख़रीदने के लिए 85 करोड़ से ज्यादा खर्चा नहीं कर सकते।

आईपीएल 60 दिन तक चलता हैं, फाइनल राउंड को मिला दे तो 65 दिन चलता हैं। इतने दिनों तक Players को अलग – अलग जगह travel कराना, होटल में रहलवाना। इन सबके भी खर्चे होते हैं। साथ में कोच, सपोर्ट स्टाफ भी होते हैं। मोटामोटी इसका हमलोग 60 करोड़ मान सकते हैं।

टीम खुद की मार्केटिंग भी करते हैं, जिससे उनके Fan base बढ़ता हैं। मार्केटिंग अंदर 10 करोड़ मानके चलते हैं।

Ipl Franchise को अपने Total Revenue के 20% ( 259×20÷100= 51 cr ) BCCI को देना होता हैं।

यहाँ पर Total Expense होता हैं

85 + 60 + 10 +51 = 206 Cr  

आख़िर में Final Profit होता हैं 259-206 = 53Cr. कुलमिलाकर फिलहाल आईपीएल से एक सीजन में 53 करोड़ का प्रॉफिट कमाते हैं। इसके ऊपर हमने Tax वगैरा को Include नहीं किया हैं। मैंने आपको एक Hypothetic Calculation करके दिखाया हैं।

 

IPL Business Model Conclusion

IPL Business Model बहुत ही ज्यादा काम्प्लेक्स हैं, मगर इस पोस्ट के जरिये मैंने आपको IPL का Copmlete Business Model एकदम सिम्पल में समझाया हैं। किस प्रकार से BCCI आईपीएल से पैसा कमाते हैं, IPL Franchaise कैसे पैसे कमाते हैं, कितना कमाते हैं। ये सबकुछ पता चल गया हैं। आपने देखा कि Marketing की दुनिया कैसे काम कर रहा हैं। ये सबकुछ मार्केटिंग ही तो हैं। अगर आप मार्केटिंग को अच्छे से समझना चाहते हो तो Marketing के ऊपर मैंने आपके लिए पूरा सीरीज पब्लिश करके रखा हैं। आपके मन में जो भी सवाल या फिर सुझाव हो, नीचे कमेंट करके जरूर बताना।

 

 

FAQ

  • Tata ने Title Sponsor बनने के लिए BCCI को कितना पैसा दिया ?

Ans:- 800 करोड़, दो साल (2022-2023)  के लिए।

  • IPL में Total कितना team हैं ?

Ans:- 10 टीम।

  • IPL के दो नए टीमों के नाम क्या हैं ?

Ans:- लखनऊ सुपर जाइंट्स ( LSG ) और गुजरात टाइटन्स (GT) .

  • एक साल में एक IPL Franchise कितना Profit कमाते हैं ?

Ans:- लगभग 53 करोड़।

  • आईपीएल मैच के दौरान Star Sports 10 सेकंड के एड के लिए कितना चार्ज करता हैं ?

Ans:- 14 से 15 लाख।

 

YOU MAY ALSO LIKE TO READ

Leave a Comment