Site icon DigitalYodha: Always add value

IPL Business Model in Hindi | [ 2023 ] IPL टीम के मालिक कैसे पैसा कमाते हैं ?

ipl featured

IPL शुरू होते ही सारा इंडिया Cricket के लिए दीवाना हो जाता हैं। लोगों के दिन भर के Stress को शाम के आईपीएल के मैच दूर कर देते हैं। दुनिया भर के Cricket Fans के नजर आईपीएल में होता हैं। इसलिए शायद इसे इंडिया का त्यौहार भी कहा जाता हैं।

IPL के बारे में तो आपको सबकुछ पता हैं। लेकिन क्या आपको IPL Business Model के बारें में पता हैं ? आईपीएल से Board of control for cricket in India (BCCI) पैसा कैसे कमाते हैं ? IPL Franchise Owner जो इतना पैसा खर्च करके टीम खरीदते हैं, वो पैसा कैसे कमाते हैं ? इन सारे सवालों के जवाब आपको आज एकदम सिंपल भाषा में मिलने वाला हैं।

IPL Business Model

 

कहते हैं – “Every attention span of yours is monetizable.”

आपकी ध्यान जिस भी चीज पर हैं, उससे पैसा कमाया जा सकता हैं। आप यूट्यूब पर फ्री में वीडियोस देखते हो, पर उसी वीडियो में ऐड दिखाकर यूट्यूब पैसा कमाते हैं।

IPL एक बहुत बड़ा इवेंट हैं। Forbes के मुताबिक दुनिया के Most Valuable Sports League की लिस्ट में आईपीएल छठे नंबर पर आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल (2021 ) में आईपीएल की viewership 40 करोड़ से भी ज़्यादा थी। ऐसे में अगर 40 करोड़ लोगों की ध्यान आईपीएल में होता हैं, तो इससे बहुत सारा पैसा भी बनता होगा।

IPL के Winner Team को 20 करोड़ का इनामी राशि मिलता हैं और Runners up team को 12.5 करोड़ रूपए मिलता हैं। क्या IPL Teams के Franchise Owner सिर्फ ये पैसे जीतने के लिए ही अपने टीमों को मैदान पर उतारते हैं ? ऐसी बात नहीं हैं आईपीएल टीम हारे या जीते, इससे फर्क नहीं पड़ता वो पैसा जरूर कमाते हैं।

 

IPL Team कैसे ख़रीदा जाता हैं

IPL को BCCI ( Board of Control For Cricket In India ) own करती हैं। पहले आईपीएल में 8 टीम हुआ करता था। अब (2022) से 10 टीम हो गया हैं।

नयी IPL Team बनाने के लिए BCCI सबसे पहले कुछ शहरों को shortlist करते हैं। जैसा कि इसबार 2 नयी टीम बनाने के लिए Ahmedabad, Lucknow, Dharamsala, Guwahati, Ranchi और Cuttack को shortlist किया गया था। फिर यही से जो भी टीम को खरीदना चाहते हैं, उनलोगों के बीच बिडिंग होती हैं।

BCCI जब भी आईपीएल में नयी टीम लॉन्च करने का घोषणा करते हैं। तब जो भी कंपनी या पार्टी आईपीएल टीम खरीदना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले BCCI से ITT ( Invitation To Tender ) खरीदना पड़ता हैं। इसकी प्राइस 10 लाख +GST होता हैं। ये एक Non Refundable Fund हैं। उसके बाद जो भी Parties, BCCI के क्राइटेरिया पर खड़े उतरते हैं, वो बिडिंग प्रोसेस में बैठते हैं।

जैसा कि इसबार (IPL 2022 )

हालाँकि BCCI ने टीम का base Price सिर्फ 2000 करोड़ ही रखा था, लेकिन टीम इसके मुकाबले काफी ज्यादा प्राइस में बिका। ये डील अगले दस सालों के लिए हुआ हैं। BCCI को एक साथ सारा पैसा नहीं मिलने वाला हैं, हर साल के हिसाब से मिलेगा।

 

IPL Broadcasting Rights

IPL में BCCI का मुख्य रेवेन्यू सोर्स हैं IPL Broadcasting Rights Selling. जिस चैनल के पास ब्राडकास्टिंग राइट्स होते हैं, सिर्फ वही आईपीएल को Broadcast कर सकते हैं।

IPL Media Rights 2023-2027

2023 से 2027 तक IPL का Total broadcasting rights 48390.32 करोड़ में सेल हुआ हैं। BCCI ने इसके लिए चार पैकेज बना दिए हैं। इसके साथ ये भी घोषणा कर दिया गया कि अगले पाँच साल में कुल 410 मैच होने वाले हैं।

 

ब्राडकास्टिंग राइट्स से BCCI को जितना भी पैसा आता हैं, उसका 50% अपने पास रखते हैं और 50% टीमों को देते हैं। पहले BCCI सिर्फ 20% ही अपने पास रखते थे, 80% टीमों को दे देते थे। मगर अब ये 50 – 50 पर ही चल रहा हैं।

IPL Broadcaster पैसे कैसे कमाते हैं

अब आपके मन में सवाल आया होगा, ये जो ब्रॉडकास्टर BCCI को इतना पैसा देते हैं। इसके बदले वो पैसा कैसे कमाते हैं ? बहुत बढ़िया सवाल हैं। चलिए इसको भी समझते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक Last IPL (2021) में ब्रॉडकास्टर ने TV से लगभग 3000 करोड़ का Ad Revenue और Digital Streming – Hotstar से लगभग 400 -500 करोड़ का Ad Revenue जेनरेट किया था।

इस साल यह बढ़कर 4300 करोड़ होने की उम्मीद लगाया जा रहा हैं।

 

IPL Title Sponsor

Broadcasting Rights के बाद BCCI का सबसे बड़ा Revenue Source हैं Sponsorship. इसके अंदर सबसे पहले आता हैं Title Sponsor. आप जो आईपीएल के आगे किसी कंपनी का नाम लिखा हुआ देखते हो Pepsi, DLF, Vivo यही हैं टाइटल स्पॉन्सरशिप।

 

इसके अलावा भी BCCI के पास आईपीएल के लिए बहुत सारे अलग-अलग स्पांसर हैं।

 

इन सबसे जितना भी पैसा आता हैं, उसका 60% BCCI रखती हैं और 40% टीमों को देते हैं।

 

IPL Ticket Sale

आईपीएल के सभी टीमों के Homeground हैं। हर मैच में स्टेडियम एक टीम का होमग्राउंड डिसाइड होता हैं।

Ticket के अलावा भी मैच के दौरान स्टेडियम पर बहुत सारे चीजें सेल होते हैं। 10 रूपए की एक समोसा आपको स्टेडियम में 50 रूपए में खरीदकर खाना पड़ता हैं। पुरे स्टेडियम को ब्रांड एडवरटाइजिंग से भर दिया जाता हैं। इससे जितना भी रेवेन्यू जेनरेट होते हैं। उसका 80% होम टीम को मिलता हैं और 20% स्टेडियम के क्रिकेट एसोसिएशन को दिया जाता हैं।

Team Sponsor

आईपीएल के सभी टीम अपने आप में एक-एक ब्रांड हैं। हर टीम के बहुत सारे हार्डकोर लॉयल फैन हैं। आप देखते हैं कि प्लेयर के जर्सी के ऊपर बहुत सारे ब्रांड का नाम लिखा हुआ रहता हैं। सभी टीमों के पास अलग-अलग स्पांसर मौजूद हैं। पॉपुलैरिटी के हिसाब से किसी टीम को ज्यादा स्पॉन्सरशिप मिलता हैं, किसी टीम के पास कम स्पांसर होते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक

इसके साथ साथ टीम के प्लेयर से  बहुत सारे कंपनी एडवरटाइजिंग भी कराते हैं। इससे भी टीम को पैसा आता हैं।

IPL Prize Money

आख़िर में आता हैं Prize Money

इसका कोई स्पांसर नहीं हैं, BCCI ही इसे pay करते हैं।

 

IPL Franchise Business Model

आपने IPL Revenue Sources को तो अच्छे से समझ लिया हैं। अब हम ये समझने की प्रयास करते हैं कि एक IPL Franchise आईपीएल के एक सीज़न में कितना प्रॉफिट कमाते हैं ? शुरआत में 1-2 को छोड़कर लगभग ज्यादातर आईपीएल टीम लॉस में था। मगर अब कहानी बदल चूका हैं। आपको हम वर्तमान समय के आधार पर ही कैलकुलेशन करके बताएँगे।

फिलहाल BCCI को एक सीज़न के लिए broadcasting rights से 3269.4 करोड़ मिलता हैं। इसका 50% (3269÷2=1634.5) टीमों को दिया जाता हैं।

आईपीएल में 10 टीम हैं। ऐसे में हर एक टीम को इधर से 1634÷10 = 163.4 करोड़ रूपए आता हैं।

BCCI को टाइटल स्पांसर से एक सीज़न का 400 करोड़ मिल रहा हैं। बाकी स्पांसर को मिलाकरके हम मान लेते हैं कि कुलमिलाकर 500 करोड़ मिलता हैं। इसका 40% ( 500×40÷100 = 200 ) करोड़ टीमों को दिया जाता हैं। कुल 10 टीम हैं, हर एक को यहाँ से 20 करोड़ करके मिलता हैं।

जर्सी के ऊपर स्पांसर और प्लेयर के द्वारा कराने वाले Advertising से मान लेते हैं एक टीम एक सीज़न में 50 करोड़ मिलता हैं।

आईपीएल के एक मैच में स्टेडियम से हम मान लेते हैं कि total 4 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट होता हैं। एक सीज़न में लीग स्टेज में एक टीम 16 मैच खेलते हैं। जिसमे से 8 मैच वो अपने Home Ground पर खेलते हैं। ऐसे में Total Revenue हो गया 32 करोड़। इसका 80% (32×80÷100= 25.6 करोड़)टीम को मिलता हैं।

यहाँ पर एक सीज़न में एक टीम की total revenue हो गया

163.4+20+50+25.6 = 259 Cr

 

ये हमने सिर्फ आपको  लीग स्टेज के मैचेस के हिसाब से ही कैलकुलेशन करके दिखाया हैं। top 4 में पहुँचने वाले और फाइनल जीतने वाले आईपीएल टीम का revenue इससे थोड़ा ज्यादा होता हैं।

 

IPL Franchise के Expenses

अब मैं आपको एक IPL Franchise के Expenses को कैलकुलेट करके दिखाता हूँ। फिर हम प्रॉफिट को अच्छे से निकाल सकते हैं।

IPL Franchise का सबसे पहला एक्सपेंस हैं प्लेयर खरीदना। BCCI ने ये निर्धारित करके रखा हैं कि Franchise प्लेयर ख़रीदने के लिए 85 करोड़ से ज्यादा खर्चा नहीं कर सकते।

आईपीएल 60 दिन तक चलता हैं, फाइनल राउंड को मिला दे तो 65 दिन चलता हैं। इतने दिनों तक Players को अलग – अलग जगह travel कराना, होटल में रहलवाना। इन सबके भी खर्चे होते हैं। साथ में कोच, सपोर्ट स्टाफ भी होते हैं। मोटामोटी इसका हमलोग 60 करोड़ मान सकते हैं।

टीम खुद की मार्केटिंग भी करते हैं, जिससे उनके Fan base बढ़ता हैं। मार्केटिंग अंदर 10 करोड़ मानके चलते हैं।

Ipl Franchise को अपने Total Revenue के 20% ( 259×20÷100= 51 cr ) BCCI को देना होता हैं।

यहाँ पर Total Expense होता हैं

85 + 60 + 10 +51 = 206 Cr  

आख़िर में Final Profit होता हैं 259-206 = 53Cr. कुलमिलाकर फिलहाल आईपीएल से एक सीजन में 53 करोड़ का प्रॉफिट कमाते हैं। इसके ऊपर हमने Tax वगैरा को Include नहीं किया हैं। मैंने आपको एक Hypothetic Calculation करके दिखाया हैं।

 

IPL Business Model Conclusion

IPL Business Model बहुत ही ज्यादा काम्प्लेक्स हैं, मगर इस पोस्ट के जरिये मैंने आपको IPL का Copmlete Business Model एकदम सिम्पल में समझाया हैं। किस प्रकार से BCCI आईपीएल से पैसा कमाते हैं, IPL Franchaise कैसे पैसे कमाते हैं, कितना कमाते हैं। ये सबकुछ पता चल गया हैं। आपने देखा कि Marketing की दुनिया कैसे काम कर रहा हैं। ये सबकुछ मार्केटिंग ही तो हैं। अगर आप मार्केटिंग को अच्छे से समझना चाहते हो तो Marketing के ऊपर मैंने आपके लिए पूरा सीरीज पब्लिश करके रखा हैं। आपके मन में जो भी सवाल या फिर सुझाव हो, नीचे कमेंट करके जरूर बताना।

 

 

FAQ

Ans:- 800 करोड़, दो साल (2022-2023)  के लिए।

Ans:- 10 टीम।

Ans:- लखनऊ सुपर जाइंट्स ( LSG ) और गुजरात टाइटन्स (GT) .

Ans:- लगभग 53 करोड़।

Ans:- 14 से 15 लाख।

 

YOU MAY ALSO LIKE TO READ

Exit mobile version