Self Motivation – जिंदगी बदलने का 5 आसान तरीके

आप अपने जिंदगी में अपार सफलता हाशिल करना चाहते हो। शायद आपके दिमाग में आईडिया भी बहुत सारा आता हैं, मगर उसे अच्छे से कभी इम्प्लीमेंट नहीं कर पाते हो। आप अपने अभी के हालात से खुश नहीं हैं, उसे बदलना चाहते हो। मगर आपने आज तक जितने भी प्रयास किया हैं सब व्यर्थ गया हैं। इसका मुख्य कारण हैं self motivation की कमी। आप दूसरों को देखकर या दूसरों से सुनकर या फिर कुछ self-motivation quotes सुनकर कुछ नया करने की शुरआत करते हो, मगर कुछ समय बाद वो काम कैसे छूट जाते हैं पता ही नहीं चलता।

अगर आपके साथ ये प्रॉब्लम हैं, और इसका समाधान आप ढूंढ रहे हो। आप सचमुच अपने जिंदगी को बदलना चाहते हो, तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हो। Digitalyodha के इस पोस्ट में आपको कुछ ऐसे life changing practical solution मिलने वाला हैं। जिससे आप अपने काम को लेकर Self Motivated रह सकते हो और जिंदगी को एक नयी डायरेक्शन दे सकते हो और लाइफ में जो भी हाशिल करना चाहते हो, उसे हाशिल कर पाओगे।

Self Motivation: अपने काम पर और ख़ुद पर भरोसा रखें

 

self motivation,

 

इस दुनिया में सुई से लेकर एरोप्लेन तक सबकुछ एक दिन किसीकी imagination थी। लोगों के लिए ये यकीन कर पाना भी मुश्किल था कि हम पक्षी की तरह हवा से भी यात्रा कर सकते हैं। पर जिसके दिमाग में ये ख्याल आया था (राइट बंधू), उनको इस आईडिया पर और अपने आप पर पूरा भरोसा था कि ये पॉसिबल हैं।

  • Amazon की शुरआत किताब बेचने से हुई थी, मगर अमेज़न फाउंडर को विश्वास था की एक दिन ये दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनेगी।
  • Apple की शुरआत गेराज से हुई थी, आज आपके सामने हैं।

आप जैसा भी लाइफ जीना चाहते हो, जो भी हाशिल करना चाहते हो सबसे पहले आपको अपने ऊपर भरोसा रखना हैं कि आप उसे कर सकते हो। दुनिया को आप क्या बताते हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अकेले में आप अपने आपसे जो भी बताते हो, या आपके दिमाग में जो चलता रहता हैं उससे फर्क पड़ता हैं।

हो सकता हैं आपको बिज़नेस करना हैं, अभी आपको बिज़नेस के बारे में कुछ भी पता नहीं हैं, आपके अंदर कोई स्किल नहीं हैं। फिर भी आपको अंदर से लगता हैं कि आप बिज़नेस में सफलता पा सकते हो, देखोगे यही भरोसा आपसे काम करवाता जाएगा।

किसी काम को करने के लिए self motivated रहने का पहला स्टेप यही हैं कि आपको खुद पर विश्वास हो।

Comfort Zone: आपका सबसे बड़ा दुश्मन

Comfort Zone का नाम सुनते मुझे एक कहानी याद आता हैं – “एक जगह पर, एक कुत्ता और एक भिखारी बैठा हुआ था। कुत्ता बैठ कर रोता चला जा रहा था, ऐसे में साइड से गुजरते हुए एक सज्जन ने भिखारी से पूछा – ये कुत्ता रो क्यों रहा हैं? तब उस भिखारी ने उसे बताया – ये कुत्ता जिधर बैठा हैं, उसके नीचे एक किल लगा हुआ हैं। तब सज्जन ने बताया – तो ये कुत्ता इधर से उठ क्यों नहीं जाता? फिर भिखारी ने जवाब दिया – कुत्ते को अभी उतना भी दर्द नहीं हुआ हैं कि वो इधर से उठे।

यही हैं Comfort Zone. आपको पता हैं कि जिंदगी को बदलना हैं, मगर अभी उतना भी बुरा समय नहीं हैं, सबकुछ तो चल ही रहा हैं। ये बहाना मारकर आप हमेशा अपने कम्फर्ट जोन पर ही बने रहते हो।

 

Comfort Zone से बाहर निकलने का ज़बरदस्त तरीक़ा

comfort Zone हर किसीके लिए अलग-अलग हो सकता हैं। आप ऊपर ऊपर से देखकर किसीको जज नहीं कर सकते। हो सकता हैं कोई व्यक्ति देखने में दिनभर काम करता हैं, ऑफिस जाता हैं सबकुछ करता हैं मगर वो कम्फर्ट जोन में हैं। हो सकता हैं कोई व्यक्ति देखने में कोई काम नहीं करता, मगर वो कम्फर्ट जोन में नहीं हैं।

जो व्यक्ति अपने जीवन में रोज एक ही पैटर्न को फॉलो करते हैं, कुछ नया करने से हमेशा पीछे हटता रहता हैं, जीवन में एक पॉइंट पर आकरके स्टक हो गया हैं। वो comfort zone के अंदर हैं।

 

job vs business,

 

मान लीजिए गुप्ता जी अपने जॉब से परेशान हैं, जो काम उन्हें करना पड़ता हैं, उसे करने में उनका कोई इंट्रेस्ट नहीं हैं। मगर हर महीने जो सैलरी मिलता हैं, उससे उनको प्यार हैं। गुप्ता जी अपना बिज़नेस करना चाहते हैं। फिर उनको पता चला बिज़नेस करने के लिए Marketing सीखना पड़ेगा। मार्केटिंग सीखने के लिए बहुत दिमाग लगाना पड़ेगा। ऐसे में गुप्ता जी को जॉब करते रहना ही उचित लगा।

comfort zone से 5 सेकंड में बाहर निकले

गुप्ता जी तो Comfort Zone में ही रहेगा। पर आपको कम्फर्ट जोन में रहना पसंद नहीं हैं, क्युकी आपको अपनी जिंदगी बदलनी हैं। हो सकता हैं, आपको सुबह देर से उठने का आदत हैं। आपकी नींद खुलती हैं 6 बजे फिर भी आप 8 बजे ही उठते हो। इसके लिए आप 5 सेकंड रूल को इस्तेमाल कर सकते हो। जैसे ही आपकी नींद खुलती हैं, उसके 5 सेकंड के अंदर आपको बेड से उठ जाना हैं।

  • आपके दिमाग में जब कोई भी आईडिया आता हैं, तो उसे 5 सेकंड के अंदर नोट डाउन करना हैं।
  • आपके दिमाग में जैसे ही सुबह एक्सरसाइज करने की ख्याल आता हैं, 5 सेकंड के अंदर ही एक्सरसाइज करना स्टार्ट कर दीजिये।
  • जैसे ही आपके दिमाग में ये ख्याल आता हैं कि अभी मुझे पढ़ना चाहिए, उसके 5 सेकंड के अंदर ही बुक खोल लीजिये।

 

मान लीजिये जिंदगी एक नदी हैं

 

life is like a river, how to change life,self motivation,

जिस तरह एक नदी निरंतर बहती रहती हैं,  ठीक उसी तरह आप कुछ करो या न करो जिंदगी चलती ही रहेगी। अब जिंदगी कैसे चलाते हो, ये आपके ऊपर हैं।

  •  तालाब का पानी गन्दा हो जाता हैं, वहाँ से बदबू आने लगता हैं। अगर कोई व्यक्ति बदलते समय के साथ अपने understanding को, knowladge को नहीं बढ़ाते हैं तब वो मरना स्टार्ट कर देते हैं। आपको हमेशा Grow करते रहना हैं।
  • नदी में जिस प्रकार से पानी का बुलबुला बनता रहता हैं और मिटता रहता हैं। उसी प्रकार से आपकी जिंदगी में सुख (Pleasure) और दुख (Pain) आती रहती हैं। आपको बस ये ध्यान रखना हैं कि ये parmanent नहीं हैं, इससे चिपकना नहीं हैं।
  • आपको जब भी थोड़ा success मिलता हैं, उसको पकड़के बैठना नहीं हैं, कभी failure मिले तो भी रोते नहीं रहना हैं।

 

लाइफ में Grow करना हैं तो  conflict सहना ही पड़ेगा

जब भी आप कुछ नया करने की कोशिश करोगे, तो आपका जो पुराने आदत हैं वो आपको हमेशा रोकने की प्रयास करेगी।

गुप्ता जी के लड़के को सिगरेट का अडिक्शन हैं, वो इसे छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने एक दिन मन बना लिया कि वो अब सिगरेट छोड़ देगा। कुछ समय तक वो बिना सिगरेट पिए बिता लिए। फिर उनको बार-बार सिगरेट का ख्याल आने लगा। उनका मन अशांत हो गया, फिर उन्होंने सोचा “क्या फर्क पड़ता हैं एक सिगरेट पी ही लेते हैं।” गुप्ता जी का लड़का खुद को रोक नहीं पाया।

इसीतरह आप अगर कोई habit change करना चाहते हो, स्टार्टिंग में आपको बहुत दिक्कत आएगी। अगर Book Reading करना चाहते हो, स्टार्ट में आपको एकदम बुरा फील होगा। एक्सरसाइज करने जाते हो, आपको Pain होगा। मगर उस temporary pain को सहते हुए अगर आप उस काम को करते रहते हो, तभी आपको लॉन्ग टाइम में सफलता मिलेगी।

 

आप जैसा देखते और सुनते हो, वैसा ही बन जाते हो

GIGO – Garbage in garbage out ! अगर आप अपने माइंड में कचरा भड़ोगे तो आपकी जिंदगी भी कचरा ही बन जाएगा।

आप अपने पाँचो इन्द्रियों से जैसा चीज अपने अंदर जाने देते हो। चाहते या न चाहते भी आपकी लाइफ वैसी ही बन जाता हैं। एक बच्चा जब छोटा होता हैं, वो अपने पैरेंट के point of view से ही दुनिया को देखते हैं। जब बच्चा स्कूल जाते हैं, टीवी देखते हैं, इंटरनेट पर कंटेंट देखना स्टार्ट करते हैं तब उसका नजरिया अलग बनना शुरू होता हैं।

  • अगर आपके घर पर टीवी में कोई सीरियल चलता रहता हैं, तो तुरंत वहाँ से दूर हो जाना।
  • आपको अगर कोई आकर दूसरों की बुराइया बताने लगे तो उससे नज़रे चुरा ले और उसमे बिलकुल भी इंट्रेस्ट न दिखाए।

हमेशा अच्छा सुने, अच्छा देखें आपका लाइफ अच्छा होने लगेगा और आप अपने काम को लेकर self motivated रह पाओगे।

Conclusion

आपको मैंने बिलकुल प्रैक्टिकल बातें बताई हैं। अगर आप कुछ नया करने की कोशिस करोगे तो आपको  प्रॉब्लम होगा ही। अब आपको ये पहले से ही पता हैं, कि आपके सामने क्या क्या चुनौती आएगी और आप कैसे इसका पॉजिटिव तरीके से सामना कर सकते हो। अब आपको खुद को मोटीवेट करने के लिए किसी भी प्रकार के self motivation quotes पर निर्भर नहीं रहना हैं। आपको self motivation की जो समझ मिली हैं, ये आपको  काफी मदद करेगा। अगर आप किसी काम को पुरे दिल से करते हो, तो दुनिया की कोई ताकत आपको सक्सेसफुल होने से नहीं रोक सकती।

 

♦ YOU MAY ALSO LIKE TO READ

हर दिन को अच्छा बनाने के लिए सुबह की अच्छी आदतें 

Confidence बढ़ाने के प्रैक्टिकल तरीक़े 

Leave a Comment