आपने शार्क टैंक पर सुना होगा – नमस्ते शार्क्स ! क्या आप एक फ़ल को बाहर से देखकर बता सकते हो कि ये अंदर से कैसा हैं। पका या कच्चा, खाने लायक हैं या चढ़ चूका हैं , कितने समय तक आप इसे स्टोर कर सकते हैं। – शायद नहीं।
लेकिन शार्क्स हम आपके लिए इसका सलूशन लेकर आ गए हैं। अभी आप हमारे हाथ में जो डिवाइस देख रहे हो। ये आपको 95% accuracy के साथ बता देगा कि आपका फ़ल, सब्ज़ी अंदर से कैसा हैं।
so, शार्क्स ये डिवाइस पुरे इंडिया के किसान, व्यापारी तथा household के लिए वरदान साबित हो सकता हैं।
हम आपके सामने, कंपनी के 0.25% equity के लिए 1 करोड़ रूपए का मांग करते हैं।
DigitalYodha के एक शानदार पोस्ट में आपका फिर से स्वागत हैं। आज हम आपको StartUp के टर्म्स Valuation, Equity, Revenue इन सबको सिंपल भाषा में बताएँगे।
स्टार्टअप टर्म्स को समझने के लिए हम एक बिज़नेस का Example लेंगे। इससे आपको समझने में आसानी होगी। मान लेते हैं – एक बिज़नेस हैं: MBA SamoseWala. Mr. Bikash Agarwal Samosewala.
StartUp: Revenue क्या हैं,और इसका क्या मतलब
MBA Samosewala हर दिन 20 समोसा बेचते हैं।
एक समोसे की क़ीमत हैं 20 रूपए।
अब एक साल के अंदर टोटल समोसा बेचेगा: 20×365=7300.
यहाँ पर एक साल के अंदर समोसा बेचकर जितना पैसा आएगा, वही Mba samosewala की एक साल का रेवेन्यू हैं।
जो कि होगा: 7300×20=146000.
अब mba समोसे वाला के साथ दिक्कत ये हैं, कि वह एक दिन के अंदर 20 से ज़्यादा समोसा नहीं बना सकता। इसके लिए उन्हें एक बड़ा जगह लेना पड़ेगा। जिसकी कीमत हैं 2 लाख रूपए।
अब इस बिज़नेस के पास तीन ऑप्शन हैं:
- बिज़नेस से जितना भी कमाई होती हैं, उसमें से कुछ प्रतिशत सेव करते रहे। और 2 लाख रूपए जमा होने का इंतज़ार करें। इसप्रकार से उनको 3-4 साल लग जाएंगे। इसप्रकार से चलने वाले बिज़नेस को bootstrap वालें बिज़नेस कहते हैं।
- बैंक से 2 लाख की लोन ले लिया जाए और बिज़नेस करके उसको चूकाते रहे।
- किसी इन्वेस्टर से पैसा ले लिया जाए और बिज़नेस के कुछ हिस्सेदारी उनको दे दिया जाए।
Investor जो बिज़नेस में पैसा लगाता हैं, उसके बदले उनको बिज़नेस का कितना प्रतिशत Equity देना पड़ेगा इसका हिसाब लगाने के लिए आ जाता हैं बिज़नेस का Valuation.
StartUp: Valuation क्या हैं, और इसे कैसे निकाले? बिज़नेस में equity का क्या मतलब?
एक स्टार्टअप की वैल्यूएशन निकालने के कंपनी के एक साल के रेवेन्यू को minimum 5 या 10 से गुणा किया जाता हैं। इसके लिए काफी सारे पैरामीटर काम करते हैं। फिर भी आसानी से समझने के लिए इतना ही काफी हैं।
MBA Samosewala बिज़नेस की ही हम वैल्यूएशन निकालते हैं। इसको 5 से गुणा करते हैं:
146000×5=730000.
इन्वेस्टर अगर बिज़नेस में 2 लाख रूपए लगाता हैं। तब उसको बिज़नेस का 200000/730000=3.65% हिस्सेदारी देना पड़ेगा।
MBA Samosewala बिज़नेस जितना प्रॉफिट कमाएगा। उसका 3.65% इन्वेस्टर बैठे-बैठे कमाता रहेगा।
स्टार्टिंग के अंदर आपको जो Shark Tank वाला एक्साम्पल दिया था। वहा पर 0.25% हिस्सेदारी के लिए 1 करोड़ की मांग थी। ऐसे में उस कंपनी का वैल्यूएशन हो जाता हैं: 400 करोड़।