Site icon DigitalYodha: Always add value

Youtube Thumbnail क्या हैं ?

atractive thumbnail
जिस प्रकार से एक अच्छे प्रोडक्ट के लिए उसका पैकेजिंग अच्छी होना ज़रूरी हैं, ठीक उसी प्रकार से एक अच्छे यूट्यूब वीडियो के लिए उसका Thumbnail भी अच्छा होना बहुत इम्पोर्टेन्ट हैं। सपोस कोई कंपनी एक प्रोडक्ट लॉंच करता हैं , प्रोडक्ट अंदर से कितना भी दमदार – असरदार क्यों न हो अगर उसकी पैकजिंग ठीक तरीके से नहीं किया गया तो ज्यादा कॉस्टमर उसे लेना पसंद नहीं करेंगे। वही पर उस प्रोडक्ट की पैकजिंग अगर एकदम ढंग से और अट्रैक्टिव तरीके से किया गया हो, तो जब वो प्रोडक्ट मार्किट में होगा कॉस्टमर की आँखे उस पर रुकेगा। अगर उसको वो प्रोडक्ट अपने लिए वेलुएबल लगेगा तो उसे परचेस भी कर लेगा 

 

सेम वही बात यूट्यूब वीडियो के साथ भी लागू होती हैं। आपके कंटेंट में कितना भी दम क्यों न हो, अगर आपका Thumbnail अट्रैक्टिव और क्लिकेबल नहीं हुआ , तो आपकी विडिओ का CTR एकदम डाउन हो जाएगा। जिससे आपकी वीडियो को यूट्यूब आगे ज्यादा viewers तक रेकमेंड नहीं करेंगे। इसके कारन वीडियो ठीक होने के वावजूद वो सही ऑडियंस तक नहीं पहुंच पाएगा। आपके वीडियो को आगे बढ़ाने के लिए thumbnail बहुत ज्यादा इम्पोर्टेन्ट हैं। इस पोस्ट में आपको Youtube Thumbnail से जुड़े काफी सारे इनफार्मेशन मिलने वाला हैं। 

 

Youtube Thumbnail Size 

सबसे पहले आपको साइज पता होना जरुरी हैं। हर इमेज का का कोई न कोई साइज होता ही हैं। इसे Pixel में काउंट किया जाता हैं। Youtube Thumbnail का साइज हैं 1280 ×720 . इसका मतलब हाइट 720 पिक्सेल और वाइड 1280 पिक्सेल। आप जब भी थंबनेल बनाते हो इसी साइज में आपको डिजाइन करना हैं। वरना आप वीडियो पे थंबनेल को ऐड नहीं कर पाओगे। 

Youtube Thumbnail Template 

अगर आप किसी मोबाईल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हुए thumbnail बनाते हो , तब आपको टेम्पलेट सेट किया हुआ मिलता हैं। बस उसी साइज में आपको डिजाइन करना होता हैं। इसके अलावा अगर आप Photoshop जैसे किसी डिजाइनर से बनाते हो तो आपको 1280 × 720 पिक्सेल सेट करके अपने लिए एक टेम्पलेट बना लेना हैं। वही पर अपनी कलाकारिता दिखाते हुए डिजाइन करना पड़ेगा।

 

youtube thumbnail background 

थंबनेल के बैकग्राउंड को आप किसी कलर या फिर इमेज से भर सकते हैं। इसमें आपको मल्टीपल कलर नहीं लगाना हैं। किसी एक कलर से ही बैकग्राउंड भरना हैं। आप ब्लैक , yellow , वाइट जैसे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इमेज  चाहते हो तो ,खुद कैप्चर किया हुआ फोटो लगा सकते हैं। या फिर pixels , pixabay जैसे साइट से nocopyright इमेज फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Youtube Thumbnail Maker 

थंबनेल आप मोबइल , लैपटॉप , डेस्कटॉप किसी पर भी बना सकते हो। बस आपको बेसिक्स आना चाहिए और जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करोगे उसके सारे टूल्स की प्रॉपर नॉलेज आपके अंदर होना चाहिए। बस इसे ध्यान में रखके आप अपना क्रिएटिविटी इस्तेमाल करके अपने लिए एक बढ़िया और अट्रैक्टिव थंबनेल बना सकते हो।

 

Youtube Thumbnail on Mobile

mobile फ़ोन पर Youtube Thumbnail design करने के लिए काफी सारे एप्लीकेशन आते हैं। इसमें से कुछ बेस्ट एप्लीकेशन के नाम हैं Pixellab, Thumbnail Maker, Ultimate thumbnail maker, phonto इत्यादि। इनसे आप काफी बढ़िया क्वालिटी के थंबनेल बना सकते हो।

 

Youtube Thumbnail on pc

Laptop या फिर PC पर Youtube thumbnail design करने के लिए आप फोटोशॉप का इस्तेमाल कर सकते हो। फोटोशॉप थोड़ा मुश्किल हैं , मगर इसे आप अगर सीख लेते हो तो काफी बढ़िया और प्रोफेशनल थंबनेल आप बना सकते हो। फोटोशॉप को प्रोफेशनल कामो में इस्तेमाल में लिया जाता हैं , क्युकी ये बेस्ट हैं।
अगर आप ऑनलाइन थंबनेल बनाना चाहते हो , तो इसके लिए भी आपको काफी सारे ऑप्शन मिलता हैं। सबसे बेस्ट हैं Canva.com यहाँ पर आपको बानी बनायीं टेम्पलेट और डिजाइन मिल जाता हैं। बस अपने हिसाब से टेक्स्ट का इस्तेमाल करके Thumbnail को download कर लेना हैं। canva में आप अपना अकॉउंट बनाके फ्री में बहुत सारे डिजाइन कर सकते हैं।

Youtube Thumbnail Download

थंबनेल डाउनलोड करने के काफी सारे साइट्स आते हैं। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हैं। क्युकी इससे आप दूसरे यूट्यूब वीडियो के थंबनेल मिल जाते हैं। आपको अपने क्रिएटिविटी से डिजाइन करना ही बेस्ट हैं। अगर आपको ज्यादा डिजाइन में दिमाग नहीं लगाना हैं , तो canva से ही बनाके डाउनलोड कर लेना ही बेस्ट हैं। बहुत सारे बड़े बड़े यूटूबर इसका इस्तेमाल करते हैं। साथ में बहुत सारे बिसनेस कॉर्पोरेशन , आर्गेनाईजेशन भी अपना डिजाइन यही से ही करते हैं।

 

canva से thumbnail कैसे बनाए 

canva चलाने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन चाहिए। अगर आप मोबाइल पर चलाना चाहते हो, तो प्लेस्टोर से इसका एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेना। अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप यूज़ करते हो तो ब्राउज़र पर canva .com विजिट करे और ऊपर राइट साइड पर Sign up पर क्लिक करके अपना अकॉउंट सेटअप कर लीजिए।
Search on Google “Canva”

 

 

Setup Your Canva account
जब आपका अकॉउंट रेडी हो जाता हैं। तो आपको  काफी सारा टेम्पलेट मिल जाएगा नाम के साथ। आप चाहे तो स्क्रोल करके भी यूट्यूब थंबनेल के टेम्पलेट ढूंढ सकते हैं। या फिर ऊपर सर्च बार पर Youtube thumbnail टाइप करके भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
आपको जो भी टेमपलेट सही लग रहा हैं , उसे सेलेक्ट करे और अपने हिसाब से टेक्स्ट , इमेज को एडिट कर लीजिये।
जैसे ही आपका एडिटिंग हो जाता हैं। राइट साइड टॉप पर दिख रही Download पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लीजिए। बस आपका थंबनेल बनके तैयार हो जायेगा।

 

 

create and download

Thumbnail से जुड़े कुछ इम्पोर्टेन्ट बातें  

लोगो को हमेशा सिंपल चीजें ही अच्छा लगता हैं। इसके लिए आप Iphone का एक्साम्प्ल ले सकते हैं। iphone देखने में कितना सिंपल हैं। मगर उसकी अंदर की टेक्नोलॉजी काफी मुश्किल हैं। उसको समझना काफी मुश्क्किल है। आपका थंबनेल भी कुछ वैसा ही होना चाहिए। इसे बनाते टाइम फुल मेहनत करो , मगर आखिर में जो बनेगा वो देखने में सिंपल और मीनिंग फूल होना चाहिए।
वीडियो के अंदर हैं , वो सारे बाते आपको थंबनेल पर नहीं लिखना हैं। इससे आपका थंबनेल एकदम गन्दा दिखेगा। वीडियो के कुछ हाइलाइटेड लाइन लिखके सस्पेंस क्रिएट करना हैं। यूट्यूब पर अगर  आप कोई टॉपिक सर्च करते हो तो आपके सामने काफी सारे वीडियो आते हैं , मगर आप उसपर ही क्लिक करते हो जो एकदम साफ़ – सुथरा हो। आपको भी अपने थंबनेल के साथ यही करना हैं।

 

Conclusion 

यूट्यूब एक बिसनेस हैं। आपके कटेंट ही प्रोडक्ट हैं। जब एक प्रोडक्ट में दम होता हैं और साथ में उसकी पैकजिंग भी दमदार होता हैं। तब वो प्रोडक्ट मार्किट में तहलका मचाते हैं। अगर आपको अपना वीडियो यूट्यूब पर वायरल करना हैं , तो आपका कंटेंट के साथ साथ थंबनेल भी अट्रैक्टिव होना पड़ेगा। आपको अपने कंटेंट पर भी फोकस करना हैं , क्युकी कंटेंट ही राजा हैं। उम्मीद हैं Youtube Thumbnail से जुड़े आपके मन में जो भी डाउट थे। वो क्लियर हो गया हैं। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल या फिर सलाह हैं तो हमें कमेंट में बताना।

 

Exit mobile version